Friday, August 7, 2009

बेतुकेपन की तुकबंदी

लोग अक्सर मुझसे पूछते हैं कि आपने अपने ब्लॉग का शीर्षक "Sense of Nonsense" क्यों रखा। इसका जवाब है कि इस दुनिया के लोगों को सीधी बातें कम समझ आती हैं। अगर आप सही बात किसी को बताने चलें तो लोग आपको ही पटटी पढाने लग जायेंगे । फिर हमारे भारत देश में तो हर आदमी अपने आप को एक्सपर्ट समझता है। यहाँ हर आदमी हर क्षेत्र में महारथी है क्यों कि उसने दुनिया देखी है एक खास नज़र से, जो आप ने नही देखी। यहाँ आपको बिन मांगे बहुतेरे सलाहकार अर्थात consultants मिल जायेंगे। मेरे एक प्रोफ़ेसर हैं, प्रोफ़ेसर सिन्हा, वो कहा करते हैं। Thsoe who can they do, who can't, they teach. और मेरा कहना है कि Those who neither can do nor teach, they become consultants and make others' life miserable by giving 'valuable advice on premium price'. मैंने शायद ज़िन्दगी में कभी सोचा नही था कि मैं मनोविज्ञान का प्रोफ़ेसर बनूँगा और मैनेजमेंट विद्यालयों में OB नामक विषय विद्यार्थियों को पढाऊंगा। पर शायद यही मेरी नियति थी। मगर मैनेजमेंट पढाते पढाते लगता है अपनी भी बुद्धि भ्रष्ट हो गयी है। इसलिए अब सोचता हूँ कि एक नया course, Nonsense Management के नाम से पढाना शुरू कर दूँ। Perhaps then, I may talk something sensible to my students and do some sense-making research.

शोध जारी है।

Wednesday, April 8, 2009

Panwaadee ki Duniya

किसी ने सही कहा है कि पनवाडी कत्था, पान, चूना, सुपारी से आगे नही सोच सकता क्योकि उसने पूरी ज़िंदगी में वही देखा है। ये बात हम सभी पर लागू होती है। मैं अपने पूरे सोशल सर्कल में अपने जुमलो के लिए जाना जाता हूँ और मेरे जुमले सभी को घायल कर देते है। एक प्रोफ़ेसर होने के नाते मेरे ये जुमले कभी कभी बड़ा सटीक वार कर देते है, इसी कारण से मेरे कई मित्र और परिवार वाले मुझसे दस कदम दूर रहते है। अब जब मैंने ये ब्लॉग लिखना चालू कर ही दिया है, तो सोचा कि अपने पुण्य विचारों से इंटरनेट की दुनिया के लोगो को क्यों मोहताज़
रखा जाए। क्लास में तो विद्यार्थी मेरी बात सुनते नही है, शायद इंटरनेट पर
कुछ सरफिरों को मेरी बेसिर पैर की बातें समझ आ जायें। तभी तो मैंने अपने ब्लॉग का नाम सेंस ऑफ़ नॉन-सेंस रखा है। आज के लिए इतना ही, बाकी बाद में।

Tuesday, March 31, 2009

A New Beginning

Blogging is a new field for me.. I mean .. for a not so tech savvy person like me. I decided to name it as "Sense of Nonsense" because I belive that at times, sense lies somewhere very deep inside many nonsense things around us which are normally ignored by us.  Most of times, I failed to convince people around me and lost arguments. It could be possible either I am talking nonsense or they are unable to understand my sense. People used to call me a lost professor or crazy psychologist. Professors are infamous for saying things that are incomprehensible to others. In that way, it makes sense in naming it as "Sense of Nonsense".

I got this inspiration from my younger brother to whom I always attributed adjectives like "Toofaan" or "Unplanned creature on this earth", "Unpredictable" (Gaurav Ek Aise Toofaan Ka Naam Hai, Jiske Na Aane Ka pata hota hai aur na hi jaane ka).  

This is just beginning. More nonsense yet to come. Tomorrow is April Fool's Day. What a coincidence. 

In the name of all nonsenses.